Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2020

Majdoor....

मजदूर....      आज जिनके पाव में  छाले है,   उनकी मेहनत से अमीरो के घर में उजाले है  आज जिन अमीरो ने इनसे बेरुखी दिखाई है,   इस गुनाह की सजा देश ने अपनी तरक्की से चुकाई है  इन मजदूरों ने अमीरो को फर्श से अर्श तक पहुँचाया है,   आज उन अमीरो ने इनसे अपना दामन छुड़ाया है  अच्छा तो ये होता की इस मुसीबत की घड़ी में आप इनको गले लगाते    तो ये दुगनी मेहनत से भारत में नहीं दुनिया में आपको चमकाते, अभी भी वक़्त है मेरे आमिर भाइयों    इन मजदूरों को जब आप हाथ पकड़ कर उठायेंगे, तब हम विश्व में अपनी जगह बनाएंगे    तब विश्व गुरु कहलाएंगे   आज जिनके पाव में  छाले है,   उनकी मेहनत से अमीरो के घर में उजाले है !!!!!