Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2020

Bus tumse hi pyar rhega mujhe.....

 बस तुमसे ही प्यार रहेगा मुझे..... बस तुमसे ही प्यार रहेगा मुझे,   बस तुम पर ही एतबार रहेगा मुझे  चाहे कितना भी रूठ जाऊ मैं तुमसे,   तुम हमेशा मानाने को तैयार रहते हो  चाहे कितना भी टूट जाऊ मैं,   तुम हमेशा मुझे सभांल लेते हो  ज़िंदगी के इतने लम्बे सफर में,   तुमने हमेशा मेरा साथ दिया  यही सोच कर फूल सी खिल जाती हूँ,   हर वक़्त हर घड़ी तुमने सभाला है मुझे  बस यही सोच कर तुमसे थोड़ा इतराती हूँ,   ये जो हमारे प्यार का भरोसा है  ये हमे एक दूसरे से बाँध कर रखता है,   ये जो हमारा साथ है न  ये आखिरी साँस तक रहेगा,   और यही साथ  जो बिना बोले सब कुछ कहेगा,   बस तुमसे ही प्यार रहेगा मुझे  बस तुम पर ही एतबार रहेगा मुझे !!!!!   

Wo meri khushi mai khush ho jata hai.....

 वो मेरी ख़ुशी में खुश हो जाता है.....  वो मेरी ख़ुशी में खुश हो जाता है,   बोलता नहीं है कुछ  पर बिना बोले सब कुछ कह जाता है,   वो मेरी आखों में पढ़ लेता है जस्बात मेरे  मेरा जिक्र होता है उसकी हर बात में,    हाँ जब वो कुछ नहीं कर पता है मेरे लिए  तो वो बहुत परेशान हो जाता है,   दिल में उदासी बहुत होती है  पर चेहरे से मेरे लिए मुस्कुराता है,   वो मेरी ख़ुशी में खुश हो जाता है  वो मेरे रोने से डरता है,   वो मुझे खोने से डरता है  हर कदम पर हर राह पर मेरा साथ देता है,   जहाँ मैं गिरती हूँ मेरा हाथ थाम लेता है वो मेरी ख़ुशी है,   वहीं मेरी हसीं है वही मेरा हमसफ़र है,   उसी के साथ ज़िन्दगी का सफर है  वो मेरी ख़ुशी में खुश हो जाता है,   बोलता नहीं है कुछ  पर बिना बोले सब कुछ कह जाता है,