Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2021

Kuch to log khenge.....

 कुछ तो लोग कहेंगे..... कुछ तो लोग कहेंगे,   लोगो का काम है कहना  उनकी बातों पर ध्यान न देकर, बस आप खुश रहना  ज़िन्दगी का ये सिलसिला तो यूं ही चलता जायेगा,   कोई हारता ही जायेगा तो कोई जीत भी पायेगा  इन मुश्किलों को जो पार कर जाएगा,   वही आगे बढ़ता जायेगा  लोग कमियां तो निकालेंगे ही,   लोगो का काम यहीं है  आप उन कमियों को दूर करे,   ये आपके लिए सही है  लोगो को खूबियां नहीं कमियां दिखती है,   पर खूबियां ही है जो बाज़ार में बिकती है  उन कमियों को दूर करना,   आपके लिए एक चुनौती बन जाती है  और जब ये जूनून बन कर आपके सर पर चढ़  जाती है  ,     तो आपको सफलता भी मिल जाती है !!!!!