Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2020

Kaise smjhaun .....

 कैसे समझाऊँ ..... कैसे समझाऊँ सबको अपने जज़्बात,   कैसे बताऊ सबको अपने दिल  की   बात  लोगो की छोटी सोच के आगे हारना पड़ता है,   अपनी ही सही बात को नकारना पड़ता है कोई समझ सके तो समझाऊँ उसे,   सोचती हूँ दिल की बात बताऊ किसे  अपने ही नहीं समझते जब दर्द अपना,   टूटा हुआ नज़र आता है हर सपना कोई साथ दे तो आगे बढ़ जाऊ,   मुश्किलों में साथ खड़ा मैं उसे ही पाऊं मंज़िलो तक पहुंचाने में जिसका हाथ हो,   ज़िन्दगी के सफर में भी उसका ही साथ हो जब बड़े ही न समझे बच्चो के जज़्बात,   तो कोई कैसे बताये बड़ो को अपने दिल  की  बात कैसे समझाऊँ सबको अपने जज़्बात,   कैसे बताऊ सबको अपने दिल बात !!!!!  

Khamoshi.....

 खामोशी..... खुद के अंदर ही ये खामोशी रहती है,   अंदर ही अंदर सब कुछ सहती है  कायर सी लगती है ये खामोशी कभी,   लगता है बोल दे सब कुछ अभी  ये खामोशियाँ बड़ी चुभ सी जाती है,   इनकी आहट भी कहाँ आती है  मेरी ही खामोशी मुझे मार देती है,   यही मुझे सबसे बड़ी हार देती है  क्यों गलत  देख कर भी चुप रह जाते है,   क्यों किसी से कुछ कह नहीं पाते है  ये खामोशी अंदर ही अंदर तोड़ देती है,   ये ज़िन्दगी को किसी और ही दिशा में मोड़ देती है  घुटन सी होने लगती है इस खामोशी में रह कर,   कैसे चुप रह जाते है लोग सब कुछ सह कर  खामोश रहने वाले अंदर से टूट जाते है,     वो खुद ही अपनी ज़िन्दगी से रूठ जाते है  खुद के अंदर ही ये खामोशी रहती है,   अंदर ही अंदर सब कुछ सहती है !!!!!

Sindoor.....

   सिन्दूर..... शादी के बाद  माँग में सिन्दूर सजा कर,   औरत का रूप निखर जाता है  आईने में खुद उसे अपना चेहरा,     चाँद सा नज़र आता है  सोलह श्रृंगार करके जब एक दुल्हन तैयार होती है,   सिन्दूर भर कर मांग में वो बार बार कहती है  सदा भरा रहे ये मेरी मांग में,   इसकी उम्र बढ़ती जाये हर साल में  सिन्दूर सिर्फ एक रंग नहीं,   हर औरत का सुहाग होता है  बढ़ती रहे इसकी उम्र सदा,   यही हर औरत का ख्वाब होता है  सिन्दूर के बिना शृंगार अधूरा है,   सिन्दूर लगा कर हर खवाब पूरा है  तुम्हारा चेहरा मेरे दिन को उतना ही खास बनाता है,   जैसे मांग में सिन्दूर भरते वक़्त  नाक पर छिटक जाता है,   शादी के बाद  माँग में सिन्दूर सजा कर, औरत का रूप निखर जाता है    आईने में खुद उसे अपना चेहरा,  चाँद सा नज़र आता है !!!!!