Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2018

Kadar [ VALUE ]................

कद्र  [ VALUE ]................    जब कोई दूर होता है तब होती है उसकी कद्र दिल से , पास होने पर होती है उसकी कद्र बड़ी मुश्किल से  पूरी ज़िन्दगी कद्र करने वाला होता है एक , वही इंसान होता है सबसे नेक  कद्र न करने वाले नही करते किसी का सम्मान ,    कद्र न करने वाले करते रहते है दुसरो का अपमान  कद्र न करने वाले पछताते है बाद में , पछताने के बाद नही रह जाता है उनके कुछ हाथ में  कद्र न करने वाले को देर में होता है एहसास , तब समझ में आता है उसको की जिसकी हमने कद्र नहीं करी वो इंसान था खास  जब कोई दूर होता है तब होती है उसकी जब कोई दूर होता है तब होती है उसकी कद्र दिल से , पास होने पर होती है उसकी कद्र बड़ी मुश्किल से !!!!!!!!!!!!!

Ped-Paudhe...........

पेड़ - पौधे............        पेड़ पौधों को काट कर लोग कैसे लेंगे सांस ,    हमको कोई न काटे ऐसी रहती है पेड़ पौधों कि आस         पेड़ पर ही बनाते है पक्षी अपना घर , बिना घर के पक्षी जाते है मर      पेड़ पौधे काटेंगे तो हरियाली कहाँ से लायेंगे ,  बिना पेड़ पौधों के सांस कैसे ले पाएंगे  पेड़ पौधों को काट कर  सब हो जायेगा बेजान बंजर ,     बिना पेड़ पौधों के हो जायेगा सूना मंजर  पेड़ पौधों को न काटो ,      पेड़ पौधों को दो हिस्सों में न बाटों  पेड़ पौधों को काट कर लोग कैसे लेंगे सांस ,    हमको कोई न काटे ऐसी रहती है पेड़ पौधों कि आस  !!!!!!!!!

Meri Diary..........

Meri Diary.......... मेरी डायरी का पहला पेज लिखा था मैंने दिल से ,     मेरी डायरी का हर एक पेज लिखा था कलरफुल पेन से  रोज़ की बातें या कोई खास दिन , ए - मेरी डायरी लगता है सूना तेरे बिन    किसी से न कहना पर तुझसे बातें करना अच्छी लगती थी ,    एक तू ही मेरी दोस्त सच्ची लगती थी  अब डायरी से बना कर रखी है दूरी ,    क्योंकी उसकी कमी हो गयी है पूरी  जब कोई साथ नही था मेरे ,    तब डायरी थी मेरी साथ  डायरी से करती थी ,    मैं अपने दिल की हर एक बात  मेरी डायरी बहुत अच्छी थी ,   क्योंकी वो मेरे लिए सच्ची थी  मेरी डायरी का पहला पेज लिखा था मैंने दिल से ,   मेरी डायरी का हर एक पेज लिखा था कलरफुल पेन से !!!!!!!!!!!!!!!

Parchaai…………… SHADOW

Parchaai…………… SHADOW     साथ छोड़े दुनिया चाहे ,  साथ छोड़े न परछाई कदम कदम पर जो साथ चले ,   ऐसी होती है परछाई  दुनिया चाहे दे धोखा ,       धोखा दे न परछाई कदम कदम पर जो साथ चले ,   ऐसी होती है परछाई इंसान होता नही है कभी अकेला ,    साथ रहता है उसके यादों का मेला इस भीड़ भरी दुनिया में ,    साथ देती है परछाई ऐसी ही होती है परछाई ,     साथ छोड़े दुनिया चाहे ,    साथ छोड़े न परछाई !!!!!!!!!!!!!!  

Vishwas.................{TRUST}

Vishwas.................{TRUST} विश्वास की होती है कच्ची डोर ,     ये डोर होती है दोनों ओर विश्वास होता है सबसे बड़ा ,      एक बार चला गया तो फिर नही मिला टूट के जो फिर से जुड़ जाए ,    उस विश्वास में है गाठ पड़ जाए विश्वास  बना कर  रखो सदा ,    अपना फ़र्ज़ करो अदा विश्वास की होती है कच्ची डोर ,     ये डोर होती है दोनों ओर !!!!!!!!!!!!!!!!

Poetry On Appke Liye Sochti Thi, Aapke Liye Sochti Hu, Aapke Liye Sochungi....................

Appke Liye Sochti Thi, Aapke Liye Sochti Hu, Aapke Liye Sochungi.................... आप दूर थे तो आपके लिए सोचती थी ,   आप कहते थे की तुम्हारा हाथ कभी नही छोङूगा       आप कहते थे की तुम्हारा साथ हमेशा दूंगा , आप दूर थे तो आपकी याद साथ थी    तब आपकी याद में आपके लिए सोचती थी , आपके साथ होने पर भी आपके लिए सोचती हूँ     आप बोलते हो तो सुनती हूँ ,       बस आपके लिए सोचती हूँ अक्सर अकेले में खुद से सिर्फ आपकी बातें करती हूँ ,   और मैं कहती हूँ की मैं सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही सोचती हूँ       इस ज़िन्दगी में आपके लिए है सोचना ,            आपको आगे बढ़ने से नही है रोकना मैं अक्सर कहती हूँ मेरे साथ रहना   और आप अक्सर कहते हो I am Always with you ,             कभी कभी वो रूठ कर एक दुसरे को मनाना ...

Poetry On Sath...............

Poetry On Sath............... ज़िन्दगी में किसी का साथ कभी न छोड़ना ,   किसी से वादा करके कभी न तोडना  सब अक्सर छोड़ जाते है साथ दुःख में ,   और सब चले आते है साथ देने सुख में  साथ छोड़ने वाले होते है हज़ार ,     जो ज़िन्दगी भर साथ निभाए वो आता है ज़िन्दगी में एक बार  किसी का साथ छुटने से ज़िन्दगी हो जाती है अकेली ,    और किसी के लिए ये बन कर रह जाती है सिर्फ एक पहेली  ज़िन्दगी में किसी का साथ कभी न छोड़ना ,   किसी से वादा करके कभी न तोडना !!!!!!!!!!!

Aakhane.........

Aakhane......... दुनिया  से रूबरू कराती है आखें ,     ज़िन्दगी में लाती है सवेरा  आँखों की रोशनी के बिना ज़िन्दगी में है अँधेरा ,    आँखों और पलकों का रिश्ता है भाता  हर कोंई रिश्ता है निभाता ,   आँखें रोती है जब दुखते है जस्बात  हर कोंई नही समझता बिना बोले हर बात ,    दुनिया  से रूबरू कराती है  आँखें ,     ज़िन्दगी में लाती है सवेरा  ये आँखें !!!!!!!!!!!   

Maafi..............

Maafi.............. आँखों के परदे भी नम हो गये ,   वक़्त बुरा था या बुरे हम हो गये  माफ़ी माँगने से कोंई नही होता छोटा ,   न झुकने वाला है बाद में  रोता  कोंई बन कर नही आता फरिश्ता ,   माफ़ कर देने वाला निभाता है रिश्ता  माफ़ करना नही होता आसान ,   पर जिसको माफ़ किया उसका करते है सम्मान  माफ़ करने से दिल को मिलता है सुकून , माफ़ करने वाले के अंदर होता है रिश्ते निभाने का जूनून         आखोँ के परदे भी नम हो गये ,   वक़्त बुरा था या बुरे हम हो गये !!!!!!!!!!!

Sapne........... {DREAMS}

Sapne........... {DREAMS} सपनो को पंख दो उडान दो ,    न की सपनो को पकड कर बांध दो  मंजिल मिल जाएगी भटकते - भटकते  ही सही ,   गुमराह तो वो हुए जो घर से निकले ही नही  अपने सपनो में रखो जान ,   सपने पूरे होने  पर मिलेगी आन बान और शान   सपने  पूरा करने के लिए करते है  मन्नत,     सपने पूरे होने पर नसीब होती है   जन्नत  सपनो को पंख दो उडान दो ,    न की सपनो को पकड कर बांध दो !!!!!!!!!!!!!!