जिस दिन तेरा विश्वास डगमगा गया.....
जिस दिन तेरा विश्वास डगमगा गया,
उस दिन रिश्ते संभाल नहीं पाओगे
जब होश आएगा तुम्हे,
बस पछताते ही रह जाओगे
जिस दिन तेरा विश्वास डगमगा गया,
विश्वास की डोर भी टूट जाएगी
और तेरी हिम्मत भी तुझसे रूठ जाएगी,
और तेरी आत्मा भी खुद को अकेला पायेगी
जिस दिन तेरा विश्वास डगमगा गया,
उस रिश्ते की नींव हिल जाएगी
वो डोर तो दोबारा जुड़ जाएगी,
पर उसमे एक गांठ हमेशा रह जाएगी
जिस दिन तेरा विश्वास डगमगा गया,
तू अकेला ही रह जायेगा
इस भीड़ भरी दुनिया में,
बस भटकता ही रह जायेगा
जिस दिन तेरा विश्वास डगमगा गया,
तू प्यार भरे रिश्तो को खो देगा
तू अकेला ही रह जायेगा,
और पल भर में ही रो देगा
जिस दिन तेरा विश्वास डगमगा गया,
तू रिश्तो को बाँध नहीं पायेगा
सारे रिश्ते बिखर जायेंगे,
और बस तू पछताता ही रह जायेगा !!!!!

Comments
Post a Comment