साथ छोड़े
दुनिया चाहे ,
साथ छोड़े न परछाई
कदम कदम
पर जो साथ चले ,
ऐसी होती है परछाई
दुनिया चाहे दे धोखा ,
धोखा दे न परछाई
कदम कदम
पर जो साथ चले ,
ऐसी होती है परछाई
इंसान
होता नही है कभी अकेला ,
साथ रहता है उसके यादों का मेला
इस भीड़
भरी दुनिया में ,
साथ देती है परछाई
ऐसी ही
होती है परछाई ,
साथ छोड़े दुनिया चाहे ,
साथ छोड़े न परछाई !!!!!!!!!!!!!!

Comments
Post a Comment