रिश्ते.....
आज बहुत दिनों बाद रिश्ता निभाया है ,
ऐसा रिश्ता जो सबके मन को भाया है
रिश्ते निभाने की जिसको होती है चाहत ,
उसकी नही बदलती आदत
रिश्ते होते है बहुत ज़रूरी ,
रिश्तो के साथ से नही होती कोई मजबूरी
हर रिश्ता साथ है ,
क्योंकी रिश्तो में कुछ बात है
सबसे ऊपर
होता है माँ - बाप का रिश्ता ,
बच्चो की ज़िन्दगी में होते है वो एक फ़रिश्ता
हर रिश्ता
होता है कुछ खास ,
क्योंकी रिश्तो में होती है एक आस
अक्कड़ तो सब में होती है झुकता वही है ,
जिसको रिश्तो
की कद्र होती है
आज बहुत दिनों बाद रिश्ता निभाया है ,
ऐसा रिश्ता जो
सबके मन को भाया है !!!!!

Comments
Post a Comment