बस तुमसे ही प्यार रहेगा मुझे.....
बस तुमसे ही प्यार रहेगा मुझे,
बस तुम पर ही एतबार रहेगा मुझे
चाहे कितना भी रूठ जाऊ मैं तुमसे,
तुम हमेशा मानाने को तैयार रहते हो
चाहे कितना भी टूट जाऊ मैं,
तुम हमेशा मुझे सभांल लेते हो
ज़िंदगी के इतने लम्बे सफर में,
तुमने हमेशा मेरा साथ दिया
यही सोच कर फूल सी खिल जाती हूँ,
हर वक़्त हर घड़ी तुमने सभाला है मुझे
बस यही सोच कर तुमसे थोड़ा इतराती हूँ,
ये जो हमारे प्यार का भरोसा है
ये हमे एक दूसरे से बाँध कर रखता है,
ये जो हमारा साथ है न
ये आखिरी साँस तक रहेगा,
और यही साथ
जो बिना बोले सब कुछ कहेगा,
बस तुमसे ही प्यार रहेगा मुझे
बस तुम पर ही एतबार रहेगा मुझे !!!!!

Wonderful
ReplyDelete