आखिरी साँसें .....
आखिरी साँसें ले रही हूँ तेरी बाँहों में,
अब पता नहीं कब मुलाक़ात हो किन राहों में
यही तो आखिरी तमन्ना थी मेरी,
की मरु मैं तो तेरी बाँहों का सहारा हो
और मरते दम तक साथ हमारा हो,
आखिरी साँसें ले रही हूँ तेरी बाँहों में
बस कुछ ही देर में आँखे बंद होने वाली है,
रो मत मेरी जान
बस हमारी मुलाक़ात फिर से होने वाली है,
आखिरी साँसें ले रही हूँ तेरी बाँहों में
यही तो आखिरी खवाइश थी मेरी,
बन के मरु तेरी दुल्हन मैं
ये भी तो आखिरी चाहत थी मेरी,
आखिरी साँसें ले रही हूँ तेरी बाँहों में
जी ले इस पल को मेरे साथ,
अगले ही पल साथ छूट जायेगा हमारा
फिर कैसे पकड़ेंगे हम एक दूसरे का हाथ,
आखिरी साँसें ले रही हूँ तेरी बाँहों में
मुझे अपने से जुदा न होने दे,
रोक ले मुझे मेरी जान
ये साँसे रुकने से पहले,
मुझे अपने से खफा न होने दे !!!!!

Comments
Post a Comment