आज की शाम गुज़री एक टेस्टी मैग्गी के साथ.....
आज की शाम गुज़री एक टेस्टी मैग्गी के साथ,
जिसको खाते हुए कुछ बातें हुई
और स्कूल के दिनों की यादों से,
कुछ मुलाकातें हुई
फिर आज की शाम गुज़री एक टेस्टी मैग्गी के साथ,
और वैसे भी मुझे
मैग्गी से कभी शिकयत नहीं हुई,
की वो कभी दो मिनट में तैयार क्यों नहीं हुई
बात कड़वी है पर है तो सच,
की मैग्गी कभी दो मिनट में तैयार नहीं हुई
फिर जब मैग्गी बैन हुई थी तो सोचा,
अब ये सुबह शाम और सब दिन किसके सहारे गुज़रेंगे
तो आज की मैग्गी इतनी टेस्टी थी की,
इतनी सारी बातें हो गयी
और इस दिन को कुछ नई,
यादें दे गयी !!!!!!!

Comments
Post a Comment